News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत, दो लोग घायल

बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत, दो लोग घायल


जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। मीरगढ़ क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार बोलेरो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो कार शीशगढ़ की ओर से बरेली तरफ जा रही थी। धनेटा से शीशगढ़ की ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। ट्रॉली में सीमेंट की बोरियां लदी थीं। परतापुर मोड़ पर तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिस पर शादाब अली निवासी हरदोई लिखा है। दुर्घटनाग्रस्त कार लखनऊ की बताई गई है। दोनों घायल भी अपना नाम-पता बता पाने की स्थिति में नहीं है। दोनों की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस मृतक और घायलों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ट्रैक्टर चालक के बारे में भी पता किया जा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें