News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बरेली से शुरू हुई गौरव यादव की पीडीए साइकिल यात्रा

बरेली से शुरू हुई गौरव यादव की पीडीए साइकिल यात्रा


बरेली।
समाज में सामाजिक न्याय, समता और हक की लड़ाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गौरव यादव के नेतृत्व में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा का आज बरेली से शुभारंभ हुआ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय से पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

इस साइकिल यात्रा का मकसद समाज के उस वर्ग तक पहुंचना है जिसे वर्षों से हाशिए पर रखा गया है। गौरव यादव ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और अधिकारों की लड़ाई का अभियान है। यात्रा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ-साथ पीडीए वर्ग की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दे रही है।

यह यात्रा बरेली से शुरू होकर बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा, मैनपुरी, सैफई, वाराणसी, शिकोहाबाद, जौनपुर, सुलतानपुर और कानपुर सहित कई जिलों से गुज़रेगी। यात्रा में प्रियांशु यादव (हरदोई), अजीत कुमार (बदायूं) और गौरव सिंह (बरेली मोहनिया) विशेष रूप से सहभागी हैं। ये युवा साथी जन संवाद के ज़रिए हर जिले में सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूता फलायेंगे। 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महिला सभा अध्यक्ष स्मिता यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष श्यामवीर यादव और संजीव कश्यप मौजूद रहे। सभी ने गौरव यादव की इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह यात्रा समाज में बदलाव की लहर लेकर आएगी।

जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा, साइकिल समाजवादी पार्टी का प्रतीक ही नहीं, बल्कि परिवर्तन और संघर्ष की पहचान है। गौरव यादव की यात्रा आने वाले समय में पीडीए वर्ग के सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेगी। पीडीए साइकिल यात्रा को समाज में व्यापक समर्थन मिलने की उम्मीद है। यह अभियान सामाजिक न्याय और समानता के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें