News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

"पी.डी.ए ही लाएगा परिवर्तन" — शमीम खाँ सुल्तानी

"पी.डी.ए ही लाएगा परिवर्तन" — शमीम खाँ सुल्तानी


सपा की पी.डी.ए पंचायत में गरजे महानगर अध्यक्ष, भाजपा को बताया संविधान विरोधी

बरेली। समाजवादी पार्टी के पी.डी.ए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) अभियान के तहत शुक्रवार को शास्त्री नगर जोन स्थित होली चौक पर आयोजित पंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि 2027 में परिवर्तन की बयार पी.डी.ए के ज़रिए ही चलेगी।

संविधान बदलना चाहती है भाजपा : सुल्तानी

शमीम खाँ सुल्तानी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा सत्ता की भूखी पार्टी है, जिसका असली एजेंडा संविधान को बदलना और आरक्षण खत्म करना है। ये लोग सिर्फ नफरत फैलाकर देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को मिटाने में लगे हैं।”

उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर सरकार की कोई नीति नहीं है। उल्टे, विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए “व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी” चलाई जा रही है।

‘स्मार्ट सिटी’ के नाम पर गरीबों से छलावा

पंचायत के आयोजक व जोन प्रभारी गौरव सक्सेना (पार्षद दल नेता) ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने कहा, “नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ अमीर इलाकों को संवारा जा रहा है, जबकि मलिन बस्तियां आज भी पीने के पानी, पक्की सड़कों और नाली व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।”

उन्होंने एलान किया कि “अगर जनता के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़े, तो समाजवादी पार्षद दल पीछे नहीं हटेगा।”

कार्यक्रम में जुटा पी.डी.ए समाज, दिखी एकजुटता

अम्बेडकर पार्क के निकट आयोजित इस पंचायत में बड़ी संख्या में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग जुटे। सभी ने सपा के मिशन में साथ चलने का संकल्प लिया।

पंचायत में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित वार्ड अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें