News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

किशोरी से दुष्कर्म कर धर्मांतरण का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म कर धर्मांतरण का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार


बरेली।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल आई पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र की किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी शानू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी सास बीमार थीं। दो माह पहले बेटी उनकी देखभाल के लिए आई थी। इसी दौरान शानू ने उससे दुष्कर्म किया और कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह बेटी का यौन शोषण करता रहा। वीडियो वायरल होने के बाद से बेटी अवसाद में है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी शानू अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी के पिता का आरोप है कि शानू अंसारी उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। बेटी ने उनको यह भी बताया कि शानू ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब घर में कोई नहीं होता था तो शानू घर में घुस आता था। उससे दुष्कर्म करता था।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें