बॉयफ्रेंड के साथ रील बनाने के लिए आपस में भिड़ी दो युवतियां
बरेली। गांधी उद्यान के पास दो लड़कियों के बीच अचानक लात घूंसे चलने लगे। दो युवतियों को लड़ता देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ में शामिल किसी शख्स ने इसे अपने कैमरे में कैद कर कर लिया। सभी ये समझना चाह रहे थे आखिर ये दोनों किस बात के लिए लड़ाई कर रही हैं।
दोनों लड़कियों के बीच मारपीट की वजह बस इतनी सी थी कि वो दोनों अपने बॉयफ्रेंड के साथ रील बनाना चाहती थी। इससे किसी बात को लेकर उनसे बहस शुरू हुई। बहस के बात दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। इस वक्त दोनों युवतियों के बॉयफ्रेंड भी मौके पर मौजूद थें। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला पुलिस के भी संज्ञान में आया। पुलिस इसके छानबीन में जुट गई है। आपस में लड़ रही लड़कियों का पता लगने के बाद उनपर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। लड़ाई कर रही दोनों लड़कियों को उनके दोस्तों ने छुड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक टिप्पणी भेजें