News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत

Bareilly: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत


बरेली।
थाना कैंट क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 31 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान संतोष देवी निवासी 42, आर्य बाजार तोपखाना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार संतोष देवी अपने पति तिलक राज उर्फ बंटी और बेटी दिशा के साथ रविवार सुबह टहल रही थीं। जब वह लाल फाटक की ओर से घर लौट रही थीं, तभी चौकी चौराहे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें सप्लाई डिपो के पास जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

संतोष देवी के पति तिलक राज कपड़ों की दुकान में काम करते हैं। हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। उनके पीछे तीन छोटी बेटियाँ हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें