News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

विधवा पेंशन घोटाला: 800 मृत महिलाओं के खातों में पहुंचती रही पेंशन, महिला कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

विधवा पेंशन घोटाला: 800 मृत महिलाओं के खातों में पहुंचती रही पेंशन, महिला कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


बरेली जिले में विधवा पेंशन योजना में चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। महिला कल्याण विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि करीब 800 मृतक महिलाओं के बैंक खातों में लगातार पेंशन ट्रांसफर होती रही। अब विभाग ने इन खातों को ब्लॉक कर रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बरेली। विधवा पेंशन योजना के नाम पर वर्षों से चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा जिले में उस वक्त हुआ जब महिला कल्याण विभाग ने लाभार्थियों का सत्यापन शुरू किया। 97,000 लाभार्थियों में से अब तक 54,000 का सत्यापन हो चुका है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि 800 महिलाएं अब इस दुनिया में नहीं हैं, बावजूद इसके उनके बैंक खातों में पेंशन की रकम ट्रांसफर होती रही।

महिला कल्याण विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका राणा के मुताबिक, “सत्यापन अभी जारी है। जिन खातों में मृत्यु के बाद भी पेंशन ट्रांसफर हुई है, वहां की राशि की जानकारी जुटाई जा रही है और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।”

मौत के बाद भी खाते चालू, परिजनों ने नहीं दी सूचना

जांच में पता चला कि मृत महिलाओं के परिजनों ने विभाग को मृत्यु की सूचना नहीं दी, जिससे खाते सक्रिय रहे और रकम ट्रांसफर होती रही। अब इन खातों की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगाली जा रही है कि किन-किन तिथियों को किस्तें भेजी गईं।

घोटाले में कितने जिम्मेदार, कौन दोषी?

इस घोटाले ने महिला कल्याण विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब प्रशासन उन अधिकारियों की भूमिका भी जांच रहा है जिनकी निगरानी में यह पूरी योजना चल रही थी, फिर भी मौत की सूचना लंबे समय तक विभाग तक नहीं पहुंच पाई।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें