UP: रमजान के चांद का हुआ दीदार, रविवार को रखा जाएगा पहला रोजा
बरेली। माह-ए-रमजान इस्लाम के सबसे पाक और मुबारक महीनों में से एक है, जोकि शाबान के बाद आता है. दुनियाभर के मुसलमानों को रमजान का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, जो कि आखिरकार खत्म हुआ। आज यानी 1 मार्च को भारत में रमजान का चांद नजर आया है, जिसके बाद मुसलमानों में खुशी का माहौल है। दिन ढलने के साथ ही सभी की निगाहें आसमान पर ही टिकी हुई थी, क्योंकि चांद का दीदार करने के बाद ही माह-ए- रमजान की मुबारकबाद दी जाती है और रोजे रखे जाते हैं।
शनिवार शाम को रमजान का चांद नजर आने के बाद रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे।
रमजान का पहला रोजा इस साल 13 घंटा 4 मिनट का होगा। रविवार सुबह 5.13 बजे तक सुन्नी मुसलमान सेहरी खा सकेंगे। वहीं शाम 6:17 बजे इफ्तार होगा, जबकि आखिरी रोजा 13 घंटा 52 मिनट का होगा। इस दिन सेहरी सुबह 4:41 और इफ्तार शाम 6.33 बजे होगा।
रमजान का मुकद्दस महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है, जिसमें मुसलमान 29 या 30 दिनों तक रोजे रखते हैं।
रमजान का चांद दिखने के साथ सभी मस्जिदों में तरावीह की तैयारी शुरू हो गई है।
एक टिप्पणी भेजें