News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Budaun: मुजरिया थाने के गेट में अनियंत्रित होकर घुसी कार, पीआरडी जवान की मौत, कार चालक गंभीर घायल

Budaun: मुजरिया थाने के गेट में अनियंत्रित होकर घुसी कार, पीआरडी जवान की मौत, कार चालक गंभीर घायल


बदायूं।
दिल्ली-मेरठ हाईवे के किनारे स्थित मुजरिया थाने के गेट पर शुक्रवार रात हादसा हो गया। रात में पीआरडी जवान थाने में घुस रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर थाने के गेट में घुस गई। पीआरडी जवान कार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक गंभीर घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थाने का गेट क्षतिग्रस्त होने के साथ बाउंड्रीवॉल ढह गई। चालक की गंभीर हालत होने पर उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक पीआरडी जवान की पत्नी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पातरचोहा निवासी महेंद्र (55) पुत्र जागन सिंह पीआरडी जवान थे। उनकी ड्यूटी मुजरिया थाने में चल रही थी। शुक्रवार रात पीआरडी जवान की ड्यूटी थाने के सामने प्रथमा बैंक पर लगी थी। वह रात करीब 11:30 बजे वह थाने में जा रहे थे।। इसी बीच सहसवान की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर थाने के गेट में जा घुसी। कार की टक्कर से थाने का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बाउंड्रीवॉल की दीवार गिर गई। 

कार की चपेट में आने से पीआरडी जवान गंभीर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर थाने के अंदर से पुलिस कर्मी गेट पर पहुंचे। पुलिस ने देखा पीआरडी जवान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा है। वहीं, चालक कार के अंदर बेहोशी की हालत में है। पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। डॉक्टर ने पीआरडी जवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक की गंभीर हालत होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया। सूचना पर पीआरडी जवान के परिवार के लोग देर रात मेडिकल कालेज पहुंच गए। पीआरडी जवान के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां एवं एक बेटा है। 

पत्नी की तहरीर पर चालक पर रिपोर्ट

इंस्पेक्टर मुजरिया मनोज कुमार ने बताया कि पीआरडी जवान की पत्नी नीरेश की तहरीर पर उझानी के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी चालक आलोक गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें