News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भीम आर्मी का प्रदर्शन: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

भीम आर्मी का प्रदर्शन: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन


 बरेली।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  जिला अधिकारी को सौंपा, जिसमें उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव और सामंती मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाई गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से इन घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान, भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मथुरा में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हमला न केवल चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ था, बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ भी था।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें