News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अब हम मानेंगे भी नहीं, मारेंगे भी नहीं और किसी दलित का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे: शिव चरन कश्यप

अब हम मानेंगे भी नहीं, मारेंगे भी नहीं और किसी दलित का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे: शिव चरन कश्यप


बरेली।
समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर और राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह जाटव के नेतृत्व में शनिवार को सेठ दामोदर पार्क बरेली में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना हुआ। जिसमें दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले राजयसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर करणी सेना द्वारा तोड़फोड़ व हमला जान से मारने की धमकी दी गयी उनके संसद में दिए गए वक्तव्य को लेकर, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष स्मिता यादव ने की और संचालन जितेंद्र मुंडे ने किया। जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा लोहिया जी के शब्दों में कहा हम मरेंगे भी नहीं और मरेंगे भी नहीं किसी भी दलित का अपमान अब समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

सुरेंद्र सोनकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर ने वक्तव्य में रामजीलाल सुमन की सुरक्षा व्यवस्था बढाई जाए घर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाय दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। धरने में समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा रामजीलाल सुमन का अपमान सहा नहीं जायेगा। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, सुप्रिया ऐरन डॉ देवेंद्र सिंह यादव, छेदालाल दिवाकर, इंद्रपाल सागर, डॉ ब्रह्मास्वरूप सागर, भुवनेश यादव, ब्रजेश आजाद, रामवीर दिवाकर, सुनील सागर, दीपक वाल्मीकि, गोविन्द सैनी, शांति सिंह, ऊषा यादव, रामसेवक प्रजापति, रोहित राजपूत, संजीव कश्यप, विशाल गौतम, हरिओम प्रजापति, इंद्र जीत माथुर, सोनू लाल, मनोज चौधरी, शशि चंद्रा, ममता सागर, गुड़िया गंगवार, रेखा सक्सेना, हिमांशु सोनकर, राम सिंह मौर्या शामिल रहे। धरना प्रदर्शन में आप पार्टी का भी समर्थन मिला। जिसमें मुख्य रूप से राम सिंह मौर्य जिला अध्यक्ष आप पार्टी, कृष्णा भारद्वाज प्रदेश सचिव, शाने आलम, बसंत कुमार चौहान, नितिन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें