News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अलीगढ़ की महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 800 ग्राम अफीम बरामद

अलीगढ़ की महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 800 ग्राम अफीम बरामद


बरेली।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशारतगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अलीगढ़ निवासी महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 800 ग्राम अफीम बरामद की। पकड़े गए तस्करों में आमिर पुत्र निसार (निवासी मझगवां, विशारतगंज) और उजमा पत्नी इमरान (निवासी काजिपाड़ा, अतरौली, अलीगढ़) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहले भी अफीम तस्करी में पकड़ी जा चुकी है उजमा

गिरफ्तार महिला उजमा इससे पहले चार महीने पहले पंजाब में अफीम तस्करी के आरोप में पकड़ी गई थी, लेकिन हाल ही में जमानत पर रिहा हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी रही है और नशे का माल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करती थी।

बसों से होती है अफीम तस्करी

जानकारी के अनुसार, विशारतगंज थाना क्षेत्र का मझगवां गांव लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी का गढ़ बना हुआ है। यहां से दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में अवैध रूप से नशे की खेप भेजी जाती है। बताया जा रहा है कि निजी बसों के जरिए बड़े पैमाने पर अफीम और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है।

पुलिस का सख्त रुख

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

विशारतगंज माफिया के निशाने पर

विशारतगंज थाना क्षेत्र का मझगवां गांव मादक पदार्थ तस्करी के लिए कुख्यात माना जाता है। यहां के कई तस्कर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड की जेलों में बंद हैं। प्रशासन अब इस इलाके में तस्करी के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और नशे के इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य तस्करों की नींद उड़ गई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें