News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly: कब्रिस्तान की जमीन पर ग्रामीणों ने किया अवैध निर्माण, सांसद की नाराजगी के बाद एसडीएम ने दिए गिराने के निर्देश

Bareilly: कब्रिस्तान की जमीन पर ग्रामीणों ने किया अवैध निर्माण, सांसद की नाराजगी के बाद एसडीएम ने दिए गिराने के निर्देश


बरेली। शाही थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में समुदाय विशेष के लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर बिना अनुमित के निर्माण करा दिया। भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार वहां से गुजरे तो पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने गांव के 100 से अधिक लोगों को पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद कर निर्माण गिराने के निर्देश दिए हैं। गनेशपुर गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर लगभग 30 साल पुरानी इबादतगाह बनी हुई है। समुदाय विशेष के लोगों ने प्रशासन की बिना अनुमति के उसी इबादतगाह के ऊपर पिलर खड़े करके लगभग 20 फीट ऊंची दीवार खड़ी कराकर लेंटर डाल दिया। गुरुवार को भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार उसी रास्ते से होकर एक स्कूल के बार्षिक उत्सव में शामिल होने गए। उन्होंने नया निर्माण कार्य होते देख तो उपजिलाधिकारी मीरगंज को फोन कर जानकारी दी और नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता ने तुरंत ही हल्का लेखपाल संजय सिंह को मौके पर भेजकर निर्माण कराने वालों के नाम पूछे। गांव की प्रधान से सख्त लहजे में कहा कि तुमने बिना अनुमति धार्मिक स्थल बनवाया है। इसे स्वयं तोड़ दो अन्यथा तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को रात अधिक हो जाने के कारण निर्माण तोड़ने की कार्रवाई नहीं हो सकी। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता ने प्रधान के पति को बुलाया और कहा कि किसी भी हालत में निर्माण कार्य आज ही तोड़ दो। अन्यथा तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने थाना अध्यक्ष शाही को तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। पुलिस ने 100 लोगों को पांच-पांच लाख के मुचलका पाबंद कर निर्माण तोड़ने को कहा गया। शाम को ग्रामीणों ने बांस-बल्लियां हटाना शुरू कर दी। रात होने के कारण मलबा नहीं गिराया जा सका। ग्रामीणों ने कहा कि वे शनिवार को पूरा निर्माण गिरा देंगे।

थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि नए निर्माण को ग्रामीण स्वयं हटा रहे हैं। 100 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। गांव में शांति है। अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार अन्य भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें