Bareilly: समाजवादी महानायक कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर सपाइयों ने किया नमन
बरेली। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को भारत रत्न, समाजवादी चिंतक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका संचालन ज़िला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सविता ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक प्रमुख भारतीय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। वह एक दलित परिवार से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
कर्पूरी ठाकुर ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 1950 के दशक में की थी। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बने और बाद में उन्होंने जनक्रांति दल की स्थापना की। वह 1970 के दशक में बिहार के मुख्यमंत्री भी बने थे।
इस कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी बिहार में दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना। उन्होंने दलितों के लिए आरक्षण की मांग की और उन्हें शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए काम किया। कर्पूरी ठाकुर का निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था। उनकी विरासत आज भी बिहार और पूरे भारत में दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी व राजेश मौर्या, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, जिलासचिव कादिर राणा व द्रोण कश्यप, अनिल जौहरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादवव महासचिव दीक्षा सक्सेना, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर, ज़िला पंचायत सदस्य ब्रह्मस्वरुप सागर, शाहरुख़ अंसारी, जितेंद्र सविता, अनुज आनंद वाल्मीकि, अनिल ठाकुर, सीमा श्रीवास्तव, महेन्द्र पाल सिंह, अमरनंद, मनोज श्रीवास्तव, रणधीर श्रीवास्तव, अभिषेक आनंद, रोशन लाल श्रीवास्तव, ब्रजपाल श्रीवास्तव, रामकुमार श्रीवास्तव, वरुणेश कश्यप, संजीव कश्यप, जितेंद्र मुंडे, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद अग्रवाल, रमीज़ हाशमी, जय सिंह जयंत, सोनू लाल सहित बड़ी संख्या में सविता समाज के लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें