Bareilly News: सिटी मजिस्ट्रेट के सामने दरोगा से भिड़े भाजपा विधायक, बोले- निगाह नीचे कर, पीछे हट...
बरेली। भाजपा विधायक सिटी मजिस्ट्रेट के सामने ही एक दारोगा से भिड़ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक दारोगा को हड़ाते नजर आ रहे हैं। विधायक कह रहे हैं ये दारोगा निगाह नीची कर, पीछे हट। विधायक के इतना बोलते ही दारोगा भी टिप्पणी करता है इस पर विधायक आग बबूला हो जाते हैं। विधायक को गुस्से में देखकर मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट स्थिति को संभालते नजर आए।
दरअसल बांग्लादेश में हिंदू और मंदिरों पर हो रहे हमलों के विरोध में गुरुवार को हिंदू एकता समिति की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकरियों के साथ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा ले रखा था। एक प्रदर्शनकारी ने तिरंगे को झुका दिया। तिरंगा झुका देखकर कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात दरोगा ने तुरंत आपत्ति जताई और प्रदर्शनकारी से तिरंगा को ऊंचा रखने के लिए कहा। यह बात कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को अच्छी नहीं लगी और विधायक दारोगा पर बरस पड़े। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कैंट विधायक ने दरोगा को हड़काया। तल्ख लहजे में विधायक से दरोगा से कहा, सामने से हट। ये दरोगा अपनी निगाह नीची कर। मामला बिगड़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट ने स्थिति को संभाला। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने के बाद किसी तरह के विधायक शांत हुए तब ज्ञापन दिया गया। दरोगा को डांटते हुए कैंट विधायक का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
एक टिप्पणी भेजें