News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: फायरिंग कांड में असलहा सप्लाई करने वाले दो और बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Bareilly News: फायरिंग कांड में असलहा सप्लाई करने वाले दो और बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने घटना वाले दिन बदमाशों को तमंचे मुहैया कराए थे। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इधर ,पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ में पकड़े गए केपी यादव व सुभाष को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीलीभीत बाईपास पर 22 जून को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 21 अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाए हैं। इनमें हाफिजगंज के रिठौरा कस्बे के खाता गांव निवासी धनुष यादव उर्फ गुर्गा के अलावा किला के सुर्खा चौधरी कस्बा निवासी मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला भी शामिल है। 

पुलिस को पता चला था कि इन्हीं दोनों लोगों ने घटना वाले दिन लड़कों को तमंचे मुहैया कराए थे। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एयरफोर्स ग्राउंड के पास वैसपुर गुलड़िया नहर के किनारे दोनों आरोपी एक सेंट्रो कार से कहीं जा रहे हैं। यहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के घुटनों से नीचे गोली लगी। वहीं सिपाही आशीष शुक्ला के घायल होने का दावा किया जा रहा है। 

दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए। सफेद रंग की सफेद सेंट्रो कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। इस पर नंबर नहीं था। इंस्पेक्टर इज्जतनगर राधेश्याम का कहना है कि पकड़े गए दोनों युवक शातिर बदमाश हैं। इनमें मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि जबकि धनुष यादव पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। इधर, पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर केपी यादव व सुभाष को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस ने शनिवार रात को हिस्ट्रीशीटर केपी यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस को केपी से पूछताछ में तमाम जानकारियां मिली हैं। केपी ने ही राजीव राना से प्लाट पर कब्जे का बयाना लिया था। बताते हैं कि 30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। लड़कों के इंतजाम करने का जिम्मा केपी यादव का ही था। पुलिस ने केपी से पूछताछ में उन लड़कों के नाम भी पता कर लिए जो घटना वाले दिन मौके पर थे। इसी आधार पर 21 लोगों के नाम मुकदमे में बढ़ा दिए गए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें