Election Result: बदायूं में सपा ने भाजपा से छीनी सीट, आदित्य ने लहराया जीत का परचम
बदायूं। बदायूं में सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने 501006 मत हासिल करके जीत दर्ज कराई। भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य 35269 मतों के अंतर से हार गए। दुर्विजय सिंह शाक्य को 465737 मत मिले। बसपा मुख्य मुकाबले से बाहर रही। जमानत भी नही बच सकी। बदायूं संसदीय सीट के लिए मतगणना मंडी स्थल पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। साढ़े नौ बजे से रुझान आने शुरू हो गए। मतगणना के 14 वें चक्र तक सिर्फ दूसरा चक्र ही ऐसा रहा जिसमें सपा आगे रही। बाकी 13 चक्रों में भाजपा ने बढ़त बनाई लेकिन 15 वें चक्र से बाजी पलटना शुरू हुई। गुन्रौर और सहसवान की यादव मुस्लिम बेल्ट के मत खुले तो सपा की लॉटरी लग गई। धीरे-धीरे करके सपा ने बढ़त बनाई तो अंत तक भाजपा उसे पछाड़ नहीं पाई जबकि बसपा पहले ही चक्र में पिछड़ गई थी और आखिरी 33 वें चक्र तक तीसरे ही स्थान पर रही। बसपा के मुस्लिम खां ने 97616 मत पाए। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। जमानत बचाने के लिए उन्हें कुल पड़े 1091764 मतों का छठवां हिस्सा 181949 हजार से अधिक मत चाहिए थे लेकिन उन्हें उतने मत उन्हें नहीं प्राप्त हुए। पांच निर्दलीय और छोटे-बड़े दलों के मिलाकर कुल छह उम्मीदवार दलीय थे। इस तरह से कुल 11 उम्मीदवार मैदान थे। अबकी बार भाजपा ने सबसे ज्यादा ताकत पार्टी उम्मीदवारों के लिए झोंकी पीएम से लेकर सीएम तक आए। गृहमंत्री और उत्तराखंड तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी चुनाव प्रचार किया लेकिन जीत नहीं दिला सके।
मंडी स्थल पर मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा और निगरानी रही। कमिश्ननर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह दो बार सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने डीएम से जानकारी हासिल की। मतगणना कक्षों का भी निरीक्षण किया। मंडी स्थल के आसपास बैरियर थे।
बगैर पास के किसी को उस ओर तक नहीं जाने दिया गया। जब 14वें चक्र की गणना के वक्त सपा आगे हुई और भाजपा पीछे तो कुछ देर के लिए समर्थकों में टकराव का अंदेशा पैदा हुआ लेकिन गणना की पारदर्शी प्रक्रिया को देखते हुए सभी ने धैर्य बनाए रखा और कहीं कोई विवाद नहीं हुआ।
एक टिप्पणी भेजें