News Breaking
Live
wb_sunny Jun, 9 2025

Bareilly News: अवैध पम्प पर खुलेआम बिक रहा डीजल-पेट्रोल, जिम्मेदार खामोश

Bareilly News: अवैध पम्प पर खुलेआम बिक रहा डीजल-पेट्रोल, जिम्मेदार खामोश


बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में अवैध पम्प पर खुलेआम डीजल पेट्रोल की बिक्री की जा रही हैं। 

बता दें कि कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा रोड स्थित बरी नगला में अवैध पंप का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। वहां पर दो मशीन लगाकर डीजल और पेट्रोल की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जानकारी के अनुसार अवैध पेट्रोल पंप एक राजनीतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष का बताया जा रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक इस अवैध पम्प के संचालन में एक अधिकारी के ड्राइवर की संलिप्त बताई जाती है।

एक और भीषण गर्मी में जहां आग लगने की तमाम घटनाएं लगातार सामने आ रही है। तो ऐसे में वहीं इस अवैध पेट्रोल पंप पर मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना किसी परमिशन के संचालन किया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर अग्नि सुरक्षा को लेकर भी किसी तरह के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जबकि इस अवैध पेट्रोल पंप पर दर्जनों की संख्या में सीमेंट धोने वाली ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक खड़े रहते हैं। जिसके चलते हर समय किसी अप्रिय घटना के होने का अंदेशा बना रहता है। 

हालांकि जिम्मेदार विभागों को इस तरह के अवैध पंपों पर कार्रवाई करना चाहिए। लेकिन जिम्मेदार जानकर भी खामोश बैठे रहते हैं।

इस मामले में एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध पंप की जांच कराई जाएगी। अवैध रूप से कोई भी पंप संचालित नहीं होगा। अवैध रूप से संचालित हो रहे पम्प पर कार्रवाई की जायेगी। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें