News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 करीब है। इसके लिए सभी टीमें अपने अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं।

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 करीब है। इसके लिए सभी टीमें अपने अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं।

 Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 करीब है। इसके लिए सभी टीमें अपने अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम की घो​षणा कर दी गई है। 

हालांकि पाकिस्तान ने अपनी टीम टी20 विश्व कप के लिए नहीं बताई है, लेकिन उसने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। टीम में 18 खिलाड़ी चुने गए हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए बाद में आएगी।  बाबर आजम कप्तान, इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2024 से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरों के लिए टीम की 18 मैंबर की टीम की घोषणा की। इस टीम के कप्तान बाबर आजम ही रहेंगे। उनके अलावा अबरार अहमद, आजम खान, हारिस रऊफ, सलमान अली आगा, मोहम्मद इरफान खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी को शामिल किया गया है। पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ 10 मई से 14 मई तक टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम 22 मई से इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। माना जा रहा है​ कि ये सीरीज टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर तैयारी के लिए होगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान T20I टीम : बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान नियाज, नसीम शाह, सईम अय्यूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें