Loksabha election: धीमी गति से मतदान जारी, जानिए बरेली और आंवला में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
बरेली। बरेली लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 11.59 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं आंवला में अब तक 11.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही है।
बरेली के जरपा मोहनपुर गांव में सुबह साढ़े नौ बजे तक मात्र दो मत पड़े। जिसमें एक मत ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद वर्मा और दूसरा वोट ताराचंद भाजपा नेता ने डाला।
सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ने डाला वोट
बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने तहसील सदर में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि कई जगह धीमी गति से मतदान हो रहा है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाएं सही हैं, लेकिन कुछ विशेष लोग मतदान धीमी गति से करा रहे हैं।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने डाला वोट
आंवला लोकसभा में मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के पूर्व गौरी शंकर महादेव मंदिर का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।लोकतंत्र का यह महापर्व आप सभी के मतदान से सफल होने वाला है।
एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आंवला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाइन में लगकर अपने मतदान केंद्र बूथ संख्या 119, मतदान केंद्र जूनियर हाई स्कूल गुलेडिया उपराला, आंवला पर मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग और कर्तव्य का निर्वहन किया।
उत्तर प्रदेश के विकास, प्रगति और उन्नति के लिए आप लोग भी घर से निकलिए और भाजपा को वोट कीजिए।
भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार के संग किया मतदान
आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने कांधरपुर के जूनियर हाईस्कूल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित की है। इस अवसर पर धर्मेंद्र कश्यप ने कहा- मैंने अपना वोट डाला है, देश मे तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। इस बार 400 पार सीटे आएगी, उनकी जीत तीन लाख से अधिक वोट से होगी।




एक टिप्पणी भेजें