News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: दो युवकों ने नाबालिक लड़की से किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर ट्रॉली के नीचे फेंका

Bareilly News: दो युवकों ने नाबालिक लड़की से किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर ट्रॉली के नीचे फेंका



बरेली। फरीदपुर क्षेत्र में किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे ट्रॉली के नीचे डालकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को ट्रॉली के नीचे से निकालकर उसके हाथ पैर खोले। काफी देर बाद किशोरी को होश आया, तब उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात घर में सो रही थी, तभी पड़ोस की महिला रात में लगभग 12:30 बजे किशोरी को बहाने से घर के बाहर ले गई। घर से बाहर खड़े गांव के ही अर्जुन व एक अज्ञात युवक को महिला ने किशोरी को सौंप दिया। दोनों आरोपी किशोरी का मुंह दबाकर उसे खेतों की तरफ ले गए। वहां ले जाकर दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में किशोरी के हाथ-पैर बांधकर आरोपी उसे ट्रॉली के नीचे डालकर मौके से फरार हो गए। उधर, किशोरी के रिश्तेदारों की जब आंख खुली तो उन्होंने देखा कि किशोरी घर पर नहीं है। इस पर वे लोग उसे ढूंढने लगे। रात में लगभग 3:15 बजे रिश्तेदारों ने घर से कुछ दूरी पर खड़ी ट्रॉली के नीचे किशोरी को बेहोशी की हालत में बंधा पड़ा देखा। इसके बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली के नीचे पड़ी किशोरी के फोटो खींचे उसके बाद उसके हाथ पैर खोले। काफी देर बाद किशोरी को होश आया, तब उसने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन के पिता को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें