News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: रामगंगा नदी पार कर रहीं तीन लड़कियां गहरे पानी में बही, दो की मौत

Bareilly News: रामगंगा नदी पार कर रहीं तीन लड़कियां गहरे पानी में बही, दो की मौत


बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक घटना घटित हुई। रामगंगा नदी पार रहीं तीन लड़कियां गहरे पानी में बह गईं। इनमें एक लड़की को बचा लिया गया, जबकि दो की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों शवों को नदी से निकाला। घटना से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गौतरा का टोला प्रेम गौंटिया के पास रामगंगा नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है। पुल निर्माण के लिए जेसीबी से नदी के अंदर से रेत निकाला गया है। रेत निकाले जाने से वहां पर गहरा गड्ढा हो गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को तीन लड़कियां नदी के पार पालेज पर गई थीं। वहां से तरबूज और खरबूज लेकर नदी पार कर रही थीं। नदी में गड्ढा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। नदी पार करते वक्त तीनों लड़कियां गड्ढे में चली गईं। दो की डूबने से मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने एक लड़की को बचा लिया। मृतक लड़कियों में 10 वर्षीय सलोनी पुत्री अनिल गंगवार निवासी ग्राम बीरपुर थाना भोजीपुरा की रहने वाली थी, जो अपनी बुआ के पास गांव गौतरा आई थी। दूसरी मृतक लड़की 15 वर्षीय कुसुम पुत्री मांसीलाल निवासी गांव कासमपुर थाना देवरनिया क्षेत्र की थी। यह मौसी के यहां ग्राम गौतरा आई थी। तीसरी लड़की, जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया, वह 17 वर्षीय मंगला पुत्री मनोहर लाल निवासी गांव गौतरा प्रेम गोटिया की है। इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी ने मौके पर जाकर बचाव कार्य कराया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें