News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Bareilly News: महिला का हत्यारोपी लिव इन पार्टनर गिरफ्तार

Bareilly News: महिला का हत्यारोपी लिव इन पार्टनर गिरफ्तार


बरेली। रामगंगा नगर में महिला की हत्या करने वाले उसके लिव इन पार्टनर को बिथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चापड़ और महिला की स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। रामगंगानगर में किराये के मकान में रहने वाली 28 वर्षीय पिंकी सागर की तीन मई की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में पिंकी की मां सावित्री ने मेहतरपुर करोड़ निवासी जोगेंद्र यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति से अलगाव होने के बाद पिंकी छह साल से जोगेंद्र यादव के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। गुरुवार को बिथरी पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र यादव को घटना में प्रयुक्त चापड़ और पिंकी की स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी ने हत्या की घटना स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि वारदात वाले दिन वह पिंकी के साथ उसकी सहेली के घर गया और वहां पर दोनों ने शराब पी। पिंकी ने वहां पर उसे गालियां दीं तो वे दोनों घर चले गए। रात में दोनों ने खाना खाया और फिर से शराब पी। इस दौरान पिंकी दोबारा गालियां देने लगी। उसने विरोध किया तो वह हमलावर हो गई, जिसके चलते उसने चापड़ से प्रहार करके हत्या कर दी। फिर वह पिंकी की स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें