PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी कर रहे रोड शो, सड़को पर उमड़ा जनसैलाब
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। बरेली में नरेंद्र मोदी का यह पहला रोड शो है। रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
राजेंद्र नगर में शाम सात बजे पीएम मोदी का रोड शो स्वयंवर बरातघर से शुरू हुआ। भगवा रथ पर उनके साथ सीएम योगी और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार भी मौजूद हैं। 223 प्वाइंट बनाकर तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रोड शो के रूट पर बैरिकेडिंग की गई है। 21 बटुकों ने स्वस्ति वाचन ऋग्वेद के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा। बरेली जिले के सभी जनप्रतिनिधि रोड शो का हिस्सा नहीं बन सके। इन्हें बैरियर लगाकर रोक दिया गया। इन्होंने आम लोगों की तरह खड़े होकर पीएम मोदी का रोड शो देखना पड़ा। रोड शो में पीएम मोदी के हाथ में एक टॉर्च नुमा कमल का फूल है, जिसे वह लगातार हिलाते जनता का अभिवादन कर रहे हैं। रोड शो देखने के लिए जुटे समर्थक मोबाइल फोन से इन पलों को रिकॉर्ड करने में जुटे रहे।






एक टिप्पणी भेजें