News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

Loksabha Election: उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान

Loksabha Election: उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान

 Loksabha Election: उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान



लखनऊ। अलीगढ़ के डीएम विशाख जी ने सेवा भवन में बने मतदेय स्थल पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, अमरोहा के मंडी धनौरा के कन्या जूनियर हाई स्कूल के बूथ पर मतदान को लेकर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बनारस से ड्यूटी पर आए दरोगा पीएन मिश्रा मतदाता को बेवजह तंग कर रहे हैं। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा काटा। उन्होंने एक बूथ पर कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया। मौके पर एसडीएम भारी पुलिस फोर्स से लेकर पहुंची और मतदान शुरू कराया।


जयंत चौधरी ने पत्नी के साथ किया मतदान


मथुरा में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने मतदान किया। जयंत चौधरी ने कहा कि "मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं... महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं। 


अलीगढ़ में सतीश गौतम के विरोध में मतदान


भाजपा के धुरी समझे जाने वाले कल्याण सिंह के गांव मढ़ोली में भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम का विरोध हुआ। वहां के बूथ अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने कहा कि भाजपा के विरोध में नहीं प्रत्याशी सतीश गौतम के विरोध में वोट डाला है।


उत्तर प्रदेश में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान

अलीगढ़ में एक बजे तक 35.55 प्रतिशत वोटिंग

अमरोहा में एक बजे तक 40.67 प्रतिशत मतदान

बागपत में एक बजे तक 34.17 प्रतिशत मतदान

बुलंदशहर में एक बजे तक 35.35 फीसदी वोटिंग

गौतमबुद्धनगर में एक बजे तक 36.05 प्रतिशत मतदान

गाजियाबाद में एक बजे तक 33.99 फीसदी मतदान

मथुरा में एक बजे तक 32.70 फीसदी मतदान

मेरठ में एक बजे तक 38.33 फीसदी मतदान

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें