जंगल से बाहर निकला तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुसा, फैली दहशत
जंगल से बाहर निकला तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुसा, फैली दहशत
पीलीभीत। जनपद में जंगल से बाहर निकला तेंदुआ सोमवार सुबह आबादी में आ गया। वह एक ग्रामीण के घर में बनी पशुशाला में घुस गया। तेंदुए के घर में घुसने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। गांव बरी अलीगंज में सोमवार सुबह तड़के महोफ जंगल से बाहर आकर तेंदुआ प्रेम शंकर के घर के बराबर में पशुशाला घुस गया। ग्रामीण उस समय नींद से जगा ही था। उन्होंने दूर से उसे कमरे के अंदर घुसते हुए देखा तो शोर मचाना कर दिया। इस पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगा दी। गांव में तेंदुआ होने की खबर आग की तरह फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सड़क और छतों पर लोग जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना न्यूरिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बिश्नोई व महोफ रेंजर सहेन्द्र कुमार यादव को दी।
सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कमरे को चारों तरफ से घेराबंदी की। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि अधिकारियों को सूचना दी गई है। तेंदुए को बेहोश करके पकड़ा जाएगा। उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू की तैयारी की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें