News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

पीलीभीत में रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

पीलीभीत में रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

 पीलीभीत में रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

पीलीभीत। पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर सवारियों से भरा ई रिक्शा सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। असम हाईवे पर गजरौला इलाके में कैंच के पास हादसा हुआ। बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो सगे भाई हसीब और सलीम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ई-रिक्शा से टकराने के बाद बस की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई। इसी से रोडवेज बस की पहचान हुई। बताया जा रहा है कि बस बहराइच से आ रही थी। ई-रिक्शा सवार साकिद पुत्र रियास्त अली, हसीब पुत्र सलीम व नईम पुत्र सलीम निवासी नौगंवा पकड़िया पीलीभीत से पूरनपुर जा रहे थे। हादसे में तीनों  की जान चली गई। तीनों युवक बैटरी बनाने का काम करते थे। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। नंबर प्लेट से बस की पहचान हुई है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें