News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

लंबे समय से बीमार नवगीत के पुरोधा माहेश्वर तिवारी का निधन

लंबे समय से बीमार नवगीत के पुरोधा माहेश्वर तिवारी का निधन

 लंबे समय से बीमार नवगीत के पुरोधा माहेश्वर तिवारी का निधन



मुरादाबाद। यश भारती से पुरस्कृत वरिष्ठ नवगीतकार माहेश्वर तिवारी का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार सुबह गौर ग्रेसियस स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुरादाबाद व देशभर के साहित्यकारों ने दुख जताया है। साहित्यकारों का कहना है कि दादा माहेश्वर तिवारी का गीत 'एक तुम्हारा होना क्या से क्या कर देता है'। नवगीत का हस्ताक्षर बन गया था। कुमार विश्वास जैसे सुप्रसिद्ध कवि उन्हें सम्मान देते हैं। उनके आवास पर नवगीतकार योगेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार नाज़, मनोज रस्तोगी,  राजीव प्रखर, हेमा तिवारी भट्ट आदि साहित्यकार पहुंचे हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें