News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भाजपा ने इन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, डिंपल के सामने होंगे जयवीर सिंह

भाजपा ने इन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, डिंपल के सामने होंगे जयवीर सिंह

 भाजपा ने इन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, डिंपल के सामने होंगे जयवीर सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नौ प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। भाजपा ने इस सीट से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनका सीधा मुकाबला सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव से होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में जयवीर ने मैनपुरी की सदर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वर्तमान में वह योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। 
प्रयागराज की दोनों सीटों पर भाजपा ने नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। इलाहाबाद सीट से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने टिकट दिया है। नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरी नाथ के पुत्र हैं। 
इसके अलावा फूलपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट भी कट गया है। उनकी जगह प्रवीण पटेल को भाजपा ने मैदान में उतारा है। प्रवीण पटेल अभी फूलपुर सीट से विधायक हैं। इसके अलावा, कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर विनोद सोनकर पर भरोसा जताया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद सोनकर को टिकट दिया है। इसके अलावा मछलीशहर से बीडी सोनकर को टिकट दिया है। गाजीपुर सीट से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल के सामने भाजपा ने पारस नाथ राय को उतारा है। अफजाल अंसारी मौजूदा सांसद हैं, इस उन्हें सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 
मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर ठाकुर
फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल
इलाहाबाद लोकसभा सीट से नीरज त्रिपाठी
कौशाम्बी लोकसभा सीट से विनोद सोनकर
बलिया सीट से नीरज शेखर
मछलीशहर सीट से बीपी सरोज
गाजीपुर सीट से पारसनाथ राय

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें