News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष ने ली बरेली लोकसभा की संचालन समिति की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष ने ली बरेली लोकसभा की संचालन समिति की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर सोमवार को बरेली लोकसभा संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्य्क्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रहे। बैठक में संचालन समिति के सभी सदस्य, सभी जन प्रतिनिधि , विधानसभा संयोजक व प्रभारी उपस्थित रहे। जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ सम्मेलन जिले में हो चुके है। हमे शक्ति केंद्र स्तर पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन कराने है। शक्ति केंद्र संयोजक व शक्ति केंद्र प्रभारी इसकी चिंता करे।प्रदेश अध्य्क्ष चौधरी भूपेंद्र सिँह ने कहा कि प्रथम चरण में लोकसभा 2024 की लगभग 100 सीटों पर चुनाव चुका है, प्रदेश में आठ सीटों पर चुनाव हो चुका हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हमारे कार्यकर्ता समाज मे पूरी तरह से सक्रिय है। हमारे सभी समर्थक वैचारिक रूप से भाजपा के साथ जुड़े है। समाज का एक बड़ा वर्ग मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियो को लेकर हम जनता के बीच मे जा रहे है। हमारे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्य्क्ष व सभी भाजपा नेता पूरी तरह से जनता के बीच मे जा रहे है व संवाद कर रहे है। लेकिन विपक्ष दूर दूर तक नज़र नही आ रहा है। हम दस वर्षों से केंद्र में काम कर रहे है। विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है एवं अनिश्चितता का वातावरण बनाने का काम कर रहा है। हम अपने कार्यकर्ताओं के कार्यों का विभाजन कर सभी अभियानों को सफल बना रहे हैं। जनसंपर्क सामाजिक आधार पर करें। युवा महिला,अनुसूचित जाति, व्यापारी आदि का सम्मेलन करें जिससे समाज को भाजपा की योजनाओं से अवगत कराया जा सके। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के रोड शो को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं। हमको चुनाव बूथ पर जितना है। प्रधानमंत्री जी का पत्र सभी मतदाताओ तक पहुचाये व मतदाता जागरण करे। बूथ पर बैठक कर मतदाता सूची का आंकलन करे। एक मई से घर घर मतदाता पर्ची पहुचाने का काम करे। सरकार व संगठन के लोग पूरी मेहनत से चुनाव में लगे। कार्यकर्ताओ के कार्यो की समीक्षा करते रहे व प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत बनने के संकल्प के साथ जनता तक पहुचने का काम करे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में लगे। एवं मतदाता पर्ची का वितरण जिम्मेदारी से करे व अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाता को जागरूक  बनाने का काम करे और अधिक से अधिक मतदान करवाये।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें