News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सीकर में मेरठ के सात लोगों की जिंदा जलकर मौत

सीकर में मेरठ के सात लोगों की जिंदा जलकर मौत


राजस्थान। सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे। ये सभी लोग सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। सभी मरने वाले मेरठ निवासी है और पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। रविवार को जैसे ही हादसे की सूचना परिवार तक पहुंची तो कोहराम मच गया। बताया गया कि हादसे में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साले के बेटे हार्दिक, उनकी माता मंजू, पत्नी स्वाति और दो बेटियों की मौत हो गई। हार्दिक की मौसी नीलम और उनके बेटे आशुतोष की भी मौत हो गई है। परिवार के सभी सात सदस्य कार से दर्शन करने का रहे थे। मृतक ब्रह्मपुरी के शारदा रोड स्थित शिव शंकरपुरी कॉलोनी के रहने वाले हैं। सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर रविवार दोपहर कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार सात लोग जिंदा जल गए। कार में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित सात लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार पुल पर कार अपने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस उपाधीक्षक (फतेहपुर सर्कल) रामप्रताप बिश्नोई ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। सालासर बालाजी मंदिर से हिसार जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें