चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजे मां के जयकारे
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजे मां के जयकारे
बरेली। मंगलवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। मंगलवार को प्रथम देवी शैलपुत्री की पूजा अर्चना के दिन लोगों ने अपने घरों में विधि विधान से माता की पूजा अर्चना की। वहीं शहर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर के सेवादार व्यवस्था संभालते नजर आए। शहर के प्राचीन मां काली मंदिर, साहूकारा स्थित नव दुर्गा मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर पर माता के भक्त पूजा करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिरों में जमकर मातारानी के जयकारे लगाते भक्त नजर आए। नवरात्रों में माता के मंदिरों में भजन आदि का दौर शुरू हो गया जो नवमी तक चलेगा।
मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों ने जमकर खिलौने आदि की खरीदारी की। बच्चे सुंदर-सुंदर खिलौने पाकर काफी खुश नजर आए। वहीं पुलिस भी चौकस रही। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के आसपास व परिसर में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
एक टिप्पणी भेजें