News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अनाथालय में पली बढ़ी कविता की उठेगी डोली, तैयारियां शुरू

अनाथालय में पली बढ़ी कविता की उठेगी डोली, तैयारियां शुरू

 अनाथालय में पली बढ़ी कविता की उठेगी डोली, तैयारियां शुरू

बरेली। आर्य समाज अनाथालय में एक बार फिर 20 अप्रैल को शहनाई बजेगी। इस बार अनाथालय में पली बढ़ी कविता कटरा चांद खां निवासी राजीव गुप्ता के साथ फेरे लेगी। धूमधाम से कविता की विदाई की तैयारियां अनाथालय में शुरू हो चुकी हैं। मानव सेवा योग संस्थान की मीना सोंधी ने बताया कि राजीव सीता रसोई में हलवाई का काम देखते है। उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह परिवार के साथ कटरा चांद खां में रहते है। परिवार में राजीव के बड़े भाई और भाभी हैं। सीता रसोई के इंचार्ज विजय बाटला ने राजीव के रिश्ते के लिए अनाथालय में बात की। कविता को राजीव पसंद आ गए तो फिर अनाथालय के मंत्री विनय सक्सेना, उमाशंकर शंकर अग्रवाल के साथ राजीव के स्वजन से बात की गई। दोनों पक्षों की रजामंदी पर राजीव के बड़े भाई रिश्ता लेकर अनाथालय पहुंचे। फिर दोनों का रिश्ता तय हो गया। आर्य समाज अनाथालय में इससे पहले गुप्त नवरात्र में एक लड़की की शादी कराई गई थी। उस विवाह में भी सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया था। अनाथालय के प्रधान आचार्य ओंकार ने बताया कि यह इस वर्ष अनाथालय की तीसरी बेटी की विदाई होगी। इसके बाद एक और लड़की के विवाह कराने की योजना है। आर्य समाज अनाथालय, सीता रसोई, मानव सेवा योग संस्थान, मानव सेवा क्लब आदि विवाह कार्यक्रम में सहयोगी बनेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें