News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

खेत पर गेहूं काटने गया था पति, लौटा तो कमरे में लटकी मिली पत्नी

खेत पर गेहूं काटने गया था पति, लौटा तो कमरे में लटकी मिली पत्नी

 खेत पर गेहूं काटने गया था पति, लौटा तो कमरे में लटकी मिली पत्नी 



बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके परिवार वाले खेत पर गेंहू की फसल काटने गए थे। जब वह खेत पर चाय लेकर नहीं पहुंची तो उसका पति घर आया, जहां दूसरी मंजिल पर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। 

संभल जिले के राजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी विवाहिता सर्वेश की शादी जरीफनगर के अनिल से हुई थी। उसके ससुराल वालों का कहना है कि सर्वेश के दो बेटियां हैं। सोमवार सुबह सभी लोग खेत पर गेहूं काटने गए थे। रोजाना सुबह सात बजे सर्वेश खेत पर चाय लेकर जाती थी। आज सुबह वह खेत पर नहीं पहुंची तो उसका पति घर आया। सर्वेश का शव दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को नीचे उतारा गया। इसकी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें