प्रधानमंत्री के रोड शो वाले मार्ग का चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण
बरेली। 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के होने वाले रोड शो के मार्ग का सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया एवं महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित रोड शो स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से शुरू होकर शहीद पंकज अरोरा चौक पर संपन्न होगा। काफिला सड़क के बायीं ओर से गुजरेगा। डिवाइडर के दाईं तरफ एक मीटर दूरी तक बैरिकेडिंग होगी। इसके पीछे लोग खड़े होकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए एसपीजी साथ रहेगी। बटुकों का सामूहिक मंत्रोच्चार माहौल को भक्तिमय बनाएगा। यात्रा प्रस्तावित मार्ग स्वयंवर बैंक्वेट हॉल से बांके बिहारी मंदिर से पुलिस चेक पोस्ट से घूमकर शहीद पंकज अरोरा चौक पहुंचेगा। एल
इस मौके पर मेयर उमेश गौतम, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, डॉ. केएम अरोरा, गुलशन आनंद, अंकित शुक्ला, विष्णु अग्रवाल, राहुल साहू, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी व बंटी ठाकुर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें