News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

आलमपुर जाफराबाद में पीएम मोदी करेंगे जनसभा

आलमपुर जाफराबाद में पीएम मोदी करेंगे जनसभा


देश की जनता ने मोदी को फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया- धर्मपाल सिंह

बरेली। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने 25 अप्रैल को आलमपुर जाफराबाद में होने वाली आंवला और बदायूं की पीएम मोदी की संयुक्त जनसभा की जानकारी दी। उन्होंने कहा 25 अप्रैल को दो बजे विशाल जनसभा होगी जिसमें जनसभा में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। इस दौरान धर्मपाल सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा देश की 87 प्रतिशत जनता ने मोदी को फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया है। देश इस समय निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, एक वर्ग ऐसा है जो देश बिगाड़ने की स्थिति में है जिसका नाम इंडी गठबंधन है। इस समय देश मोदी जी के साथ खड़ा है।

वहीं, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि पहले हमारे क्षेत्र में फैक्ट्री नहीं थी। मैं दो बार सांसद बना हूं। मैंने अपने क्षेत्र में विकास किया है। फैक्ट्री लगवाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंवला की जनता को सरकार की योजनाओं एवं गरीब कल्याण की योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने आंवला लोकसभा की जानता से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदबोधन को सुनें। प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा राकेश मिश्रा, विधायक राघवेंद्र शर्मा, आंवला जिला उपाध्यक्ष हरवेन्द्र सिंह यादव, दीपक सोनकर , देवेश पाठक, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें