News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मतदान मेरा अधिकार है और कर्तव्य भी- सीडीओ

मतदान मेरा अधिकार है और कर्तव्य भी- सीडीओ


बरेली। नागरिक सुरक्षा बरेली प्रखंड बारादरी द्वारा जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु फिनिक्स मॉल में चुनाव का पर्व देश का गर्व हस्ताक्षर अभियान, माय बूथ बरेली एप्लीकेशन डाउनलोड अभियान एवं मतदान अवश्य करें सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से सब को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश द्वारा किया गया। उन्होंने यह संदेश लिखा कि "मतदान मेरा अधिकार है और कर्तव्य भी, बरेली करेगा वोट। 7 मई को आए और मिलकर सभी वोट करें।" उप नियंत्रक राकेश मिश्रा ने संदेश लिखा कि "लोकतंत्र को बचाना है तो हम सबको वोट करना है"। चीफ वार्डन राजीव शर्मा ने लिखा कि "राष्ट्रहित में वोट करें"। लोकसभा चुनाव को लेकर बरेली के जनता में खूब उत्साह देखने को मिला। लोग सेल्फी पॉइंट पर अपनी फोटो खिंचवाई, अपने संदेश लिखे एवं माईबूथबरेली एप्लीकेशन को डाउनलोड भी किया। आयोजक रंजीत वशिष्ठ ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आगामी दस दिन तक सायं 6 से 8 बजे तक चलेगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें