News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

छत्रपाल गंगवार को मिल रहा क्षेत्रीय जनता का जबरदस्त समर्थन

छत्रपाल गंगवार को मिल रहा क्षेत्रीय जनता का जबरदस्त समर्थन


बरेली। गुरुवार को बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ‌ कालीबाड़ी मंडल में रस्तोगी धर्मशाला, खत्री धर्मशाला, बिहारीपुर सौदागरान में प्रहलाद महरोत्रा, गोपाल रस्तोगी, पंकज तिवारी, मुकेश अग्रवाल के सौजन्य से बैठक की गई। सभी स्थानो पर लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने उपस्थित रहे। सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि आज माहौल मोदी सरकार के लिए साकारात्मक है। बस हमको घर घर जाकर सभी मतदाताओं से सम्पर्क कर सात मई को भाजपा के पक्ष में डालने का आग्रह किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा से सदैव सरल सहज वीर गंभीर प्रत्याशी दिया है। पहले संतोष गंगवार के रूप में आज छत्रपाल गंगवार के रूप में हमे सदैव की भातिं मेहनत और लगन से अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी से आग्रह किया कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों से संपर्क कर उनसे लगातार मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने की अपील करें। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि अब समय है। हमें तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है और विश्व की पटल पर भारत का नाम रोशन करना है और भारत को विश्व गुरु बनाना हैं। 

इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ डॉ. सीपीएस चौहान, अनुपम कपूर, विनोद रस्तोगी, रवि रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, अम्बरीष रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, मुक्की, डाॅ. एके रस्तोगी, संदीप अग्रवाल, अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, अमरीश कठेरिया, हरबंस सेठी, लवलीन कपूर आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें