News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

भाजपा प्रत्याशी पर क्षत्रिय महासभा का फर्जी लेटर पैड फेसबुक बॉल पर पोस्ट करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

भाजपा प्रत्याशी पर क्षत्रिय महासभा का फर्जी लेटर पैड फेसबुक बॉल पर पोस्ट करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

 भाजपा प्रत्याशी पर क्षत्रिय महासभा का फर्जी लेटर पैड फेसबुक बॉल पर पोस्ट करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग 



बरेली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आंवला सांसद और भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप पर फर्जीवाड़े करने का आरोप लगाया है। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी फेसबुक वॉल पर क्षत्रिय महासभा का फर्जी लेटरपैड पोस्ट किया है। जिसमें एक स्वयंभू पदाधिकारी महाराज सिंह ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। इसको लेकर क्षत्रिय महासभा की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और स्वयंभू पदाधिकारी महाराज सिंह पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने क्षत्रिय समाज के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। इसलिए आंवला का क्षत्रिय समाज चुनाव में उनका विरोध कर रहा है। बुधवार को उन्होंने जिलाध्यक्ष समेत क्षत्रिय समाज के तमाम लोगों की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। जिसमें कहा गया है कि क्षत्रिय महासभा के फर्जी लेटर पैड तैयार कर महाराज सिंह को प्रदेश का प्रधान महासचिव दर्शाया गया है। इसमें आंवला के क्षत्रिय लोगों की ओर से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा की गई है। 



लैटर पैड पर नीचे महाराज सिंह ने खुद को प्रधान अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा दिखाया है। जो की पूर्णता फर्जी है। ज्ञापन के मुताबिक महाराज सिंह  क्षत्रिय महासभा के कोई भी सदस्य या पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने षडयंत्र के तहत महाराज सिंह का फर्जी समर्थन पत्र तैयार कर अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर क्षत्रिय समाज को भ्रमित करने का काम किया है। क्षत्रिय महासभा ने क्षत्रिय समाज को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और महाराज सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, पूर्व प्रधान क्यारा सर्वेश्वर पाल सिंह, जय गोविंद सिंह, प्रेमपाल सोलंकी, जुगेंद्र पाल सिंह, सचिन सिंह, गोपाल सिंह फौजी, एमपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें