News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

बसपा प्रत्याशी की सभा में दलित वोटरों को धमकाया, भरी चौपाल में दी गाली

बसपा प्रत्याशी की सभा में दलित वोटरों को धमकाया, भरी चौपाल में दी गाली

 बसपा प्रत्याशी की सभा में दलित वोटरों को धमकाया, भरी चौपाल में दी गाली

शामली। कैराना लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा की सभा में मतदाताओं को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड में बृहस्पतिवार को हुई सभा का बताया गया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बसपा प्रत्याशी की सभा के दौरान एक व्यक्ति अनुसूचित जाति के मतदाताओं को धमका रहा है। उक्त व्यक्ति भरी चौपाल पर दलितों को गाली देते हुए वोट ना करने पर देख लेने की धमकी दे रहा है।

इस वीडियो में कुछ लोग धमकाने वाले व्यक्ति को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुक रहा है। इस सभा में बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा भी मौजूद रहे। वायरल वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। थानाभवन थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला जानकारी में आया है। वीडियो की जांच की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव हिंड में बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा बिना प्रशासन की अनुमति के ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उनसे जलूस की परमिशन मांगी तो उनके पास परमिशन नहीं थी। इस पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बिना परमिशन जलूस निकालने के कारण मुकदमा दर्ज किया गया है

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें