जीजा ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी अमन की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
जीजा ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी अमन की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
बरेली। अमन पटेल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने जीजा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर बिथरी चैनपुर के गांव महेशपुर शमीउद्दीन निवासी 22 वर्षीय अमन पटेल पुत्र राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके तहेरे बहनोई विकास पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। विकास ने पूछताछ में बताया कि उसका अमन की बहन से प्रेम प्रंसग चल रहा था। अमन बीच में बाधा बना हुआ था। इसलिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। बिथरी चैनपुर पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार अमन के ताऊ की बेटी वर्षा की शादी भुता के गांव स्माइलपुर निवासी विकास के साथ हुई है। करीब चार माह पूर्व वर्षा ने बच्चे कों जन्म दिया था। उस वक़्त वर्षा की तिमारदारी के लिए अमन की बहन गई थी। वही से विकास और मृतक की बहन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। बहन और विकास के प्रेम संबंध की जानकारी ज़ब अमन को लगी तब उसने दोनों कों फटकार लगाई। परिजनों की माने तो अमन ने बहन का मोबाइल भी छीन लिया। विकास के घर आने पर भी पाबंदी लगा दी। ये बात विकास को नागवार गुजरी तभी उसने विकास को ठिकाने लगाने की योजना बना ली थी।
एक टिप्पणी भेजें