वृंदावन में सौ शैय्या हॉस्पिटल की फार्मेसी में लगी आग, मची भगदड़
वृंदावन में सौ शैय्या हॉस्पिटल की फार्मेसी में लगी आग, मची भगदड़
मथुरा। वृंदावन स्थित सौ शैय्या हॉस्पिटल में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। फार्मेसी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुंआ पूरे हॉस्पिटल में फैल गया। मरीज और तीमारदार बाहर की ओर भागे। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन टीम को सूचित किया। सूचना पर अग्निशमन की दो दमकलगाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। हॉस्पिटल प्रशासन ने तीमारदारों की मदद से मरीजों को सकुशल बाहर निकाला। अभी तक कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फार्मेसी में आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें