दर्दनाक हादसा: मोहिउद्दीन नगर में ट्रेन की चपेट में
दर्दनाक हादसा: मोहिउद्दीन नगर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
रिपोर्ट: ए. एन. प्रसाद।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बरौनी-हाजीपुर रेलखंड के मोहिउद्दीन नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा मांझा गांव के कमल राय के पुत्र विधान राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक विधान राय की आज वैशाली जिले के राघोपुर में शादी होनी थी। विधान आज सुबह पशु का चारा लेकर घर से बाहर निकला था। इसके थोड़ी ही देर बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। यह हादसा है या खुदकुशी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें