News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

लोकसभा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर एआरटीओ राजेश कर्दम निलंबित

लोकसभा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर एआरटीओ राजेश कर्दम निलंबित

 लोकसभा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर एआरटीओ राजेश कर्दम निलंबित

बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण में लापरवाही बरते जाने पर प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल राजेश कर्दम को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनको परिवहन आयुक्त लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अभी उनके स्थान पर किसी अन्य की तैनाती नहीं की गई है। लोकसभा चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण के लिए एआरटीओ राजेश कर्दम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया था। उनके द्वारा चुनाव के लिए हलके और भारी वाहनों की व्यवस्था में लापरवाही बरती गई। उन्होंने नियम के विरुद्ध जाकर कामर्शियल से अधिक निजी वाहनों का अधिग्रहण कर लिया था। इसमें बरेली के कई उद्यमी, डाक्टर, इंजीनियर, बिल्डर और व्यापारियों की कारें भी अधिगृहित कर दी गई। जब लोगों ने परेशानी बताकर कर्दम से संपर्क किया तो उन्होंने सभी की बातों को अनसुना कर हर हाल में कार पहुंचाने को कह दिया है। पिछले सप्ताह उनको सहायक नोडल अधिकारी के पद से हटा दिया गया था। डीएम रविंद्र कुमार ने उनकी लापरवाही को लेकर निर्वाचन आयोग को भी लिखा है। चुनाव कार्य में गंभीरता न बरतने पर उनको निलंबित कर दिया गया। हालांकि, उनके निलंबन के पीछे कुछ चर्चाएं भी हैं। पिछले दिनों चार पहिया वाहनों के अधिग्रहण के दौरान परिवहन विभाग ने एक माननीय के करीबी की इनोवा जैसी लग्जरी कार अधिग्रहण कर ली थी। इसके बाद माननीय के करीबी ने आरटीओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा भी किया था।

वहीं दूसरी ओर चर्चा यह भी है एआरटीओ राजेश कर्दम ने जनवरी में ही बरेली में एआरटीओ प्रथम प्रवर्तन का चार्ज संभाला था। इसके बाद 18 जनवरी को वह उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक पत्रकार पर कथित जानलेवा हमने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी थी। जानकारी के अनुसार पत्रकार सिट्टिल गुप्ता ने इस मामले में हाल ही में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एआरटीओ राजेश कर्दम पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह जिले में अवैध रूप से ओवरलोडिंग वाहनों का संचालन करवाते हैं। जिसके चलते उन पर कार्रवाई की बात की चर्चा भी जोरों पर है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें