नीलाम बसों में भ्रष्टाचार, सर्विस मैनेजर पर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
नीलाम बसों में भ्रष्टाचार, सर्विस मैनेजर पर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। नीलाम बसों को लेकर इन दिनों भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया तो सर्विस मैनेजर ने अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे डाली। संगठन ने मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय, डीएम, संगठन के प्रांत अध्यक्ष को पत्र भेजकर शिकायत की है।
यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कुमार उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री रवींद्र पण्डेय, महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूत्रों से पता चला कि क्षेत्रीय कार्यालय बरेली में निलामी वाली बसें व सामान उठाने के लिए निजी क्रेने लगाई गई। जिसमें वास्तविक निलाम वाहनों के सामानों के अतिरिक्त और सामान भी गलत तरीके से भेजा जा रहा है। सूचना पर संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष, पदाधिकारी कार्यशाला पहुंचे तब गेट कीपर ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया सर्विस मैनेजर ने संगठन के पदाधिकारियों को अंदर आने के लिए मना किया है।
इंसर्ट बॉक्स में...
कैंटीन हॉल में हो रही बैठक, बुलाए जा रहे बाहरी लोग
जब सर्विस मैनेजर से निलामी बसें और सामान के बारे में जानकारी लेना चाही तो उन्होंने आपत्ति करते हुए गलत शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद क्रेनों को बिना लोड कराए बाहर करा दिया। सर्विस मैनेजर ने कार्यशाला में चल रही कैंटीन को बंद करा दिया। कैंटीन हॉल में बैठक कराई जा रही है। जिसमें कुछ बाहरी व्यक्तियों को भी शामिल किया जा रहा है। इस संबंध में जब बातचीत की तो एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
एक टिप्पणी भेजें