News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

अयोध्या: भव्‍य राम मंद‍िर में पहला जन्‍मोत्‍सव, सूर्य की क‍िरण से जगमग हुआ रामलला का ललाट

अयोध्या: भव्‍य राम मंद‍िर में पहला जन्‍मोत्‍सव, सूर्य की क‍िरण से जगमग हुआ रामलला का ललाट

 अयोध्या: भव्‍य राम मंद‍िर में पहला जन्‍मोत्‍सव, सूर्य की क‍िरण से जगमग हुआ रामलला का ललाट

अयोध्‍या। नव भव्‍य राम मंद‍िर में प्रभु राम के जन्‍मोत्‍सव की धूम है। तय समय के अनुसार, प्रभु राम का सूर्य त‍िलक क‍िया गया। सूर्य की क‍िरण से रामलला का ललाट जगमग हो उठा। 

अभि‍षेक के बाद रामलला का द‍िव्‍य श्रृंगार क‍िया गया। 

राम मंदिर में राम नवमी उत्सव पर राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, "...रामलला को छप्पन भोग लगाया गया। पूरी व्यवस्था कर ली गई है। आज राम नवमी का मेला है। भक्त प्रार्थना कर रहे हैं और आज सब कुछ विशेष है।" श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्‍स पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए ल‍िखा, "श्री राम नवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।।"

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर में पूजा की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें