घरेलू कलह में युवक ने खाया जहर, मौत
घरेलू कलह में युवक ने खाया जहर, मौत
बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव उनाई में एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। फिलहाल शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव उनाई के रहने वाले अमर सिंह (23) के रिश्तेदार ने बताया कि गुरुवार देर शाम अमर सिंह किसी बात को लेकर तनाव में था। जिसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब परिवार वालों ने पूछा तब पता चला कि जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद आनन फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन देर रात अमर सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पत्नी से झगड़ा होने की बात सामने आई है। आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें