News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

दुधवा टाइगर रिजर्व: आपसी संघर्ष में दो तेंदुओं की मौत, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

दुधवा टाइगर रिजर्व: आपसी संघर्ष में दो तेंदुओं की मौत, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

 दुधवा टाइगर रिजर्व: आपसी संघर्ष में दो तेंदुओं की मौत, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम



लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की धौरहरा रेंज में गुरुवार को दो नर तेंदुओं की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के पैनल ने आपसी संघर्ष में दोनों तेंदुए के मरने की बात पाई है।

कतर्निया घाट वन्यजीव विहार की सीमा पर खैरातीपुरवा गांव के पास गुरुवार सुबह पहले एक तेंदुए का शव देखा गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही थी कि तभी कुछ दूरी पर एक और तेंदुआ गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। वन कर्मी इलाज कराने की तैयारी करने लगे, मगर देखते ही देखते उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों तेंदुओं की उम्र दो साल के आसपास बताई जा रही है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के डीएफओ सौरीस सहाय ने बताया कि दोनों तेंदुओं के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। पोस्टमार्टम के समय डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आपसी संघर्ष में हुए गंभीर घावों से अत्याधिक रक्तस्राव के कारण अंदरूनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इस कारण दोनों तेंदुओं की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद एनटीसीए की गाइड लाइन के मुताबिक दोनों तेंदुओं के शव को जला दिया गया, जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें