News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

एटा में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, दो मासूम सहित चार की मौत

एटा में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, दो मासूम सहित चार की मौत

 

एटा में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, दो मासूम सहित चार की मौत


एटा। जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो मासूम सहित चार की मौत हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ये हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ। बताया गया है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई। 

सड़क हादसे में कुलदीप पुत्र विनोद (21), नित्या (1) व आराध्या( 6) पुत्री रवि सभी निवासी सथिनी दलितपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी, गुलशन पुत्र रामअवतार (23) निवासी व्यूति कलां थाना एलाऊ मैनपुरी की मौत हो गई। इनके साथ रंजना, आदित्य, रवि और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें