केन्द्रीय कारागार में पैड वूमेन ने महिलाओं को किया जागरूक
बरेली। केंद्रीय कारागार- दो में सोमवार को पैड वुमन राखी गंगवार ने कारागार की महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और सभी को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। समाज सेविका रेनू पटेल ने महिलाओं को हुनर सीखने और रोजगार के लिए प्रेरित किया जिससे कि वो कारागार में रहते हुए भी अपनी आजीविका चला सकें। कार्यक्रम में स्वाति गंगवार, रजनी गंगवार, छाया पटेल, नेहा रस्तोगी, दीक्षा सिंह, रश्मि मिश्रा, विनती, छाबड़ा, रिद्धि खन्ना आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, जेलर रतन कुमार और डिप्टी जेलर अंजलि वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही मीठी तुलसी के पौधे भी भेंट किए।

एक टिप्पणी भेजें